जन्म कुंडली में उच्च पद सरकारी नौकरी योग कब

Uchch aadhikaarik naukaree kab milatee hain

आधिकारिक नौकरी का मतलब है जिस नोकरी में उच्च पद हो, जातक जिस विभाग में है उसमें उसके पास विशेष अधिकार हो साथ ही कई लोग जातक के पद के नीचे रहकर काम करते हो, एक तरह से जातक अपने कर्म क्षेत्र का बड़ा अधिकारी हो जैसे बैंक में मैनेजर, सिविल सर्विस में बड़ा अधिकारी आदि।अब कब मिलती है बड़े आधिकारिक पद पर नोकरी अब इसी विषय पर बात करते है।।

कुंडली का दसवाँ घर और इसका स्वामी साथ ही उच्च अधिकार सम्पन्न पद वाली नोकरी चाहे वह सरकारी नोकरी हो या किसी प्राइवेट(गैर-सरकारी क्षेत्र में) इसके लिए ग्रहों में सूर्य मंगल गुरु ग्रह ही बड़ा आधिकारिक पद दिला सकते है केवल।जब दसवे घर का स्वामी बलवान होकर शुभ प्रभाव में होगा साथ सूर्य मंगल गुरु बलवान होकर या इसमें से कोई एक दसवे घर को प्रभावित करेगा तब उच्च पद आधिकारिक पद पर नोकरी मिल जाएगी।इसमें सूर्य मंगल का विशेष सहयोग सरकारी क्षेत्रो में उच्च पद अधिकारी बनाएगा तो गुरु और दसवे घर का बलवान स्वामी प्राइवेट क्षेत्र में, इसके अलावा दसवे घर मे कोई बड़ा शुभ योग भी अच्छा आधिकारिक पद देता है।जिस भी जातक/जातिका का दसवाँ घर उपरोक्त स्थितियों के अनुसार संचालित होगा उच्च आधिकारिक सम्पन्न पड़ निश्चित है।अब उदाहरण से समझते है कैसे? 

                                                                        उदाहरण_अनुसार 1:- मिथुन लग्न

मिथुन लग्न में दसवे घर का स्वामी गुरु बनेगा अब गुरु यहाँ उच्च होकर दूसरे घर मे बैठा हो चन्द्रमा की राशि मे चन्द्रमा के साथ तब यह उच्च सम्पन्न आधिकारिक पद जातक को दिलाएगा, क्योंकि दसवे घर का स्वामी गुरु उच्च होकर दूसरे घर मे, दूसरे घर के स्वामी के साथ बैठा है, साथ ही दसवे घर पर गुरु की दृष्टि भी होगी अपने घर पर।यह कुछ लिमिटेट सरकारी क्षेत्रो जैसे बैंक, कर, आदि विभाग में उच्च अधिकारी बना देगा, लेकिन जब यहां सूर्य का भी संबंध बन जाए, तब प्रशासनिक क्षेत्र में बड़ी आधिकारिक पद मिलकर जातक बड़ा अधिकारी बन जायेगा।।           

उदाहरण_अनुसार 2:- कन्या लग्न

जैसे कि कन्या लग्न में बुध दसवे घर का स्वामी बनेगा अब बुध यहाँ बलवान होकर भाग्येश शुक्र के साथ भाग्य स्थान 9वे घर मे बैठे तब यहां प्राइवेट क्षेत्र में उच्च पद सम्पन्न आधिकारिक नोकरी मिलेगी, लेकिन यही इस संबंध में सूर्य या मंगल का सहयोग मिल जाएगा तब सरकारी क्षेत्र के ऐसा जातक या जातिका बड़ा अधिकारी बन जायेंगे या बन जाएगी क्योंकि सूर्य मंगल या गुरु सरकारी क्षेत्र में सफलता के कारक ग्रह है।।                                                                     

इस तरह से नोकरी में कोई बड़ा अधिकारी पद प्राप्ति के लिए चाहे वह सरकारी क्षेत्र में हो या गैर सरकारी क्षेत्र में दसवे घर के स्वामी का बलवान होकर बैठना और दसवे घर के स्वामी को बलवान गुरु या बलवान सूर्य या बलवान मंगल का सहयोग या किसी बड़े शुभ योग का सहयोग उच्च पद अधिकारी वाली पोस्ट नोकरी में देगा, और जातक को अपने विभाग में उच्च अधिकार पद मिल जाएगा।।

जब उच्च बनने की स्थिति दसवे भाव और ग्रहों की हो लेकिन कुछ दुर्योग दसवे घर या दसवे घर के स्वामी को पीड़ित करेंगे तब उच्च आधिकारिक पद तक पहुचने में दिक्कत आएगी ऐसी स्थिति में बिघ्न कारक दुर्योग और बिघ्न करने वाले ग्रहों की शांति करके उच्च पद तक पहुँचा जा सकता है।।

आपका मंगल हो, प्रभु कल्याण करे

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने