सिया रघुवर जी की आरती-शुभ आरती की जय(Siya Raghuvar Ji Ki Aarti)

सिया रघुवर जी की आरती

सिया रघुवर जी की आरती
सिया रघुवर जी की आरती-शुभ आरती की जय

आरती की जय, शुभ आरती की जय, शुभ आरती की जय,
सिया रघुवर जी की आरती, शुभ आरती कीजै ॥

शीश मुकुट कर्ण कुंडल सोहे, राम लखन माता जानकी,
शुभ आरती कीजै, सिया रघुवर जी की आरती,
शुभ आरती कीजै ॥

मोर मुकुट माथे पर सोहे, राधा रुक्मिणी श्याम की,
शुभ आरती कीजै । सिया रघुवर जी की आरती,
शुभ आरती कीजै ॥

अक्षत चंदन घी की बाती, उमा सहित महादेव की,
शुभ आरती कीजै । सिया रघुवर जी की आरती,
शुभ आरती कीजै ॥

सर्व दुख हरणी मंगल करणी, आरती रिद्धि-सिद्धि गणेश की,
शुभ आरती कीजै । सिया रघुवर जी की आरती,
शुभ आरती कीजै ॥

अलख निरंजन असुर निकन्दन, अंजनि लला हनुमान की,
शुभ आरती कीजै । सिया रघुवर जी की आरती,
शुभ आरती कीजै ॥

कुल-ग्राम और इष्ट देवा, माता पिता गुरुदेव की,
शुभ आरती कीजै । सिया रघुवर जी की आरती,
शुभ आरती कीजै ॥

प्रेम से बोलिये रघुकुल भूषण राजा रामचन्द्र जी की जय | जनक लली माता सीता की जय | शेषा अवतार भ्राता लक्ष्मन जी जय | महा वालीं हनुमान जी जय:---

आपका मंगल हो, प्रभु कल्याण करे

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने