जग जननी जगदम्बा की शुभ आरती की जय - दुर्गा जी की आरती :-
![]() |
| जग जननी जगदम्बा की शुभ आरती की जय |
आरती की जय। शुभ आरती की जय। शुभ आरती की जय। 2
जग जननी जगदम्बा की शुभ आरती की जय।...
भय हारिणी महाकाली की शुभ आरती की जय।
सिंह है वाहन खर्ग है धारण।- 2
माया की महीमा अपार की। शुभ आरती की जय।...
जग जननी जगदम्बा की शुभ आरती की जय। -2
दिव्य भूषण से शोभित मैया। - 2
कान्ति शोभा अपार की। शुभ आरती की जय।...
जग जननी जगदम्बा की शुभ आरती की जय।
शिश चन्द्र, मणि मुकुट बिराजे। - 2
चक्र धनुष लिए वाण की । शुभ आरती की जय।...
जग जननी जगदम्बा की शुभ आरती की जय।
तू ही राधा तू सावित्री।- 2
तुम ही सीता मां गायत्री।
तेरी महिमा अपरम्पार की । शुभ आरती की जय।
जग जननी जगदम्बा की शुभ आरती की जय।
हरि-हर ब्रह्मा इंद्र में बसती।- 2
सरस्वती गौरी लक्ष्मी शक्ति ।
तेरी ज्योति अमिट अपार की । शुभ आरती की जय।....
जग जननी जगदम्बा की शुभ आरती की जय।
आदि शक्ति जग जननी माता।- 2
भक्तन कष्ट नाशनी की। शुभ आरती की जय।...
जग जननी जगदम्बा की शुभ आरती की जय।
जब-जब भक्त पुकारें माता।- 2
जग-जन के कल्याणी की। शुभ आरती की जय।...
जग जननी जगदम्बा की शुभ आरती की जय।
कंचन थाल कर्पूर की बाती। - 2
प्रेम श्रद्धा घृत बाती की। शुभ आरती की जय।...
जग जननी जगदम्बा की शुभ आरती की जय।
आरती की जय। शुभ आरती की जय। शुभ आरती की जय। 2
जग जननी जगदम्बा की शुभ आरती की जय।...
भय हारिणी महाकाली की शुभ आरती की जय।
प्रेम से बोलिये दुर्गा माता की जय। शेरा वाली माता की जय। आदि शक्ति दुर्गा भवानी की जय
